Popup Image
Advertisement

डेंगू और बुखार की होम्योपैथिक दवा वितरित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में फैल रहे डेंगू और वायरल फीवर को देखते हुए लायंस क्लब गोल्ड क्वीन की अध्यक्ष लायन हंसा राजवानी के मार्गदर्शन में 120 लोगों को डेंगू एवं फीवर से बचाव हेतु होम्योपैथिक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट पीआरओ लायन दीपक राजवानी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य संयोजक लायन शालिनी जैन के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि क्लब के गाइडिंग लायन एमजेएफ संजय सक्सेना की अगुवाई में फ्रीगंज स्थित सब्जी मार्केट में दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया। क्लब की संगीता सक्सेना, निशा गांधी, अर्चना सोनी, करिश्मा अग्रवाल, विनीता कासलीवाल की विशेष उपस्थिति में यह सेवा कार्य किया गया। दवाइयां लेने वाले लोगों ने क्लब की नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा गतिविधि की सराहना की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें