सेवानिवृत्ति पर किया सम्मान

उज्जैन। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एसके अखंड 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हुए। उनके सम्मान में जिला कुष्ठ कार्यालय में समारो आयोजित किया गया। इस अवसर पर मौके मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला सहसचिव एमआर मंसूरी, नवीन पांडे, आरिफ खान, संजय जोगलेकर, डीएस परमार, सीएस मालवीय, रितेश मीणा, ब्रह्मानंद पाटीदार, श्याम चौहान आदि ने अखंड का सम्मान किया। आभार नारायण अकेला ने माना।

मजदूर दिवस पर किया सम्मान
उज्जैन। 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर छत्री चौक मज़दूर सराय पर मज़दूर भाईयों का कांग्रेस द्वारा शाल, श्रीफल और दुपट्टा पहनाकर मजदूरों को सम्मानित किया गया। मंच अध्यक्ष अजय राठौर ने बताया कि इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि मजदूर देश की तरक्की की नींव हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि मजदूर इस देश की रीढ़ की हड्डी हैं और बिना उनके देश का विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर सोनिया ठाकुर, नीलम विश्वास, इमरान खान, छोटेलाल मंडलोई, सपना सांखला, परमानंद मालवीय, ओमप्रकाश रामी, विनोद चौपड़ा, अजय प्रकाश मेहता, अनील चौहान, मनोज त्रिवेदी, चुन्नीलाल धैर्य, गणेश मीणा, श्याम जटिया, चंदू यादव, वीरेंद्र गोसर, आलम लाला, अर्पण राठौर, संचित शर्मा, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।
मजदूर दिवस : बिस्किट के पैकेट वितरित
उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी ने मजदूरों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए। पंकज जायसवाल एवं अबीद अली मीर ने बताया इस अवसर पर समीर खान, रईस अहमद, इस्माइल खान, भूरू भाई, हाजी शेरू भाई, शरीफ खान, बाबर खान, वसीम चौधरी, साकिर शेख, अनुदीप गंगवार, चेतन ठक्कर, निराला खान, सैयद उस्मान, इकबाल उस्मानी आदि मौजूद थे। जानकारी धर्मेंद्र राठौर
ने दी।
कामगारों को टोपी और वस्त्र वितरित
उज्जैन। अभा दिंगबर जैन महिला परिषद् अवंति द्वारा मजदूर दिवस पर राजस्व कॉलोनी स्थित मल्टी निर्माण स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया। कामगारों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए टोपी एवं वस्त्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सौरभ भारद्वाज थे। इस अवसर पर मंजूषा गंगवाल, नीतू लूहाडिय़ा, मोनिका सेठी, मधु कोठारी, अपूर्वा जैन, इंदु जैन
आदि मौजूद थीं।









