Advertisement

मैंने सल्फास खा लिया, अब मैं मरूंगा

उपसरपंच ने अज्ञात कारणों के चलते जान दी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महिदपुर तहसील के ग्राम आक्यालिंबा के उपसरपंच ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को सल्फास खा लिया। परिजन उसे लेकर उज्जैन आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक का नाम दिलीप सिंह पिता मेहरबान सिंह (40) निवासी ग्राम आक्यालिंबा है। वह उपसरपंच था। उसके जीजा होशियार सिंह निवासी रूपाहेड़ा ने बताया कि घर से आधा किमी दूर अपने खेत पर जाकर दिलीप ने मंगलवार को सल्फास खा लिया। जब वह उल्टी करने लगा तो उसने अपने दोस्त और गांव के सरपंच दिलीप सिंह डोडिया को फोन पर कहा मैंने सल्फास खा लिया, अब मैं मरूंगा। इसके बाद सरपंच उसके परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए उज्जैन लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चरक अस्पताल में डॉक्टरों ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानलेवा कदम उठाने से परिवार सदमे में
जीजा होशियार सिंह के अनुसारदिलीप विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी आठ दिनों से ग्राम कुंवाडिय़ा स्थित मायके गई हुई थी। वह संपन्न घर से था और उसके पास काफी जमीन भी थी। फिर भी उसने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, दिलीप की मौत से परिवार सदमे में है।

Advertisement

ईंट भट्टा संचालक ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत

शराब पीने का आदी था, शव परिजनों को सौंपा

Advertisement

उज्जैन। उन्हेल में रहने वाले ईंट भट्टा संचालक ने सल्फास खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गया जहां से उज्जैन रैफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह माधवनगर पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दीपेश पिता गोपाल प्रजापत (38) निवासी उन्हेल है। वह शराब पीने का आदी था और बिड़ावन रोड पर उसका ईंट का भट्टा है। मंगलवार दोपहर १२ बजे वह घरवालों से झगड़ा कर निकला और सल्फास खा लिया। जब परिजनों ने कॉल किया तो उसने सल्फास खाने की जानकारी दी जिसके बाद परिजन उसे लेने पहुंचे। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर कर दिया गया। इसके बाद माधवनगर क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोपहर 3.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें