Advertisement

6 महीने बाद भी नहीं हो पाई सूचना आयुक्त की नियुक्ति

15000 हजार शिकायतों की सुनवाई होना बाकी, कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर कांग्रेस के सूचना अधिकार प्रकोष्ठ ने उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृष्णा यादव नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

यादव ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 6(1) के अंतर्गत आम जन को यह अधिकार दिया गया था कि वह शासकीय कार्यालय में हो रहे हैं कार्यों की जानकारी सूचना के अधिकार के माध्यम से ले सकते हैं परंतु देखने में आया है कि सूचना आयोग में आयुक्त का कार्यकाल 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया है इसके उपरांत आज दिनांक तक 6 माह बाद भी सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

Advertisement

वही सूचना के अधिकार में जानकारी लेने के बाद यदि जानकारी नहीं मिलती है तो प्रथम अपील अपीलीय अधिकारी के समक्ष करने के बाद सुनवाई नहीं होने पर ड्यूटी अपील राज्य सूचना आयोग को करनी पड़ती है परंतु वहां पर आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण कोई अपील सुनना वाला नहीं है। जिसके कारण राज्य सूचना आयोग भोपाल में 15000 हजार शिकायतों की सुनवाई होना बाकी है।

सूचना अधिकार प्रकोष्ठ उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, श्रवण शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, रेणुका गांधी, चंदू यादव प्रदेश महासचिव, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय शहर उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री अजय राठौर, नीलेश खुले, इमरान शाह, मनोज ठाकुर, गुल्लू खत्री, मो. शाकिर, जीशान गौरी, चिरायु गहलोत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें