दो थानों के बीच उलझी महिला के शव की जांच

उज्जैन। दो दिन पहले एमआर-5 स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड से मिले महिला के शव का पीएम कराने के बाद चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया। हालांकि महिला की गुमशुदगी नीलगंगा थाने में दर्ज थी इस कारण अभी यह स्थिति साफ नहीं हुई कि जांच कौन करेगा।

Advertisement
कृष्णा पार्क कालोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला 27 सितम्बर को लापता हुई थी। उसने घर पर सुसाइड नोट छोड़ा जो नीलगंगा पुलिस के पास है। महिला ने शांति पैलेस के पीछे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या की और लाश ट्रेचिंग ग्राउण्ड से मिली। नीलगंगा थाना पुलिस का कहना है कि आगे की जांच चिमनगंज पुलिस करेगी। हालांकि चिमनगंज पुलिस का कहना है कि घटना स्थल व गुमशुदगी नीलगंगा थाने की है अधिकारी जांच का निर्णय करेंगे।
Advertisement









