होटल अंजुश्री में मिली गड़बड़ी लगा 1.50 लाख का जुर्माना

उज्जैन। नगरनिगम की टीम ने शुक्रवार को होटल अंजुश्री का मुआयना किया। यहां सफाई संबंधी मामले में गड़बड़ी मिली। ऐसे में 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। टीम यहां बल्क वेस्ट जनरेटर यूनिट का मुआयना करने गई थी। यह निगम की मुहिम का हिस्सा था। टीम को यहां पर कई तरह की अनियमितता मिली।
यह कमियां मिली
होटल से चार तरह का कचरा निकल रहा है, इनको अलग-अलग नहीं किया जा रहा था।
जैविक कचरे के निपटान के लिए बने कम्पोस्ट खाद तैयार करने के संसाधन खराब थे।
कम्पोस्टर बिन में मिश्रित कचरा पड़ा था।
कचरे का उचित भंडारण और रिकॉर्ड नहीं था।
बायोमेडिकल कचरे का नियम अनुसार प्रबंधन नहीं था।
होटल के एसटीपी की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। पानी की स्थिति खराब थी। वाटर टेस्टिंग रिपेार्ट भी नहीं थी।
पंचनामा बनाते हुए 1.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।









