Popup Image
Advertisement

जैन भारत गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित

उज्जैन। जयपुर में नेहरू कॉलेज द्वारा बीर टिकेन्द्रजीत विश्वविद्यालय के साथ आयोजित समारोह में उज्जैन के सचिन जैन को भारत गौरव रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदानों को देखते हुए सचिन जैन को यह सम्मान फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के हाथों प्रदान किया गया।

Advertisement

सचिन जैन एक अच्छे एंकर और गायक होने के साथ ही परफार्मर एवं कार्यक्रम आयोजक हैं। वे इस क्षेत्र में विगत 23 वर्षों से काम कर रहे हैं। सचिन गोविंदा, नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, उदित नारायण, तनुश्री दत्ता, पद्मिनी कोल्हापुरी, मुकेश खन्ना, कपिल शर्मा, असरानी, कैलाश खैर, पलक मुछाल, युक्ता मुखी, राजू श्रीवास्तव, उदय दाहिया, सुरेश अलबेला सहित 200 से ज्यादा फिल्मी हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें