जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप उज्जैन मैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सेठिया एवं संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र छाजेड़ के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष प्रदीप गादिया, उपाध्यक्ष संजय मित्तल, सचिव वीरबाला छाजेड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिरोलिया, सहसचिव रचना जैन, पीआरओ नीलेश शाह को शपथ दिलाई गई। नए अध्यक्ष ने कहा कि आगामी सत्र में सेवा कार्य को प्रमुखता दी जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर अश्विन मेहता, जयंतीलाल फाफरिया, संजय कोठारी, प्रकाश गांधी आदि
उपस्थित थे।

राघवकीर्ति को पेंशनरों ने एसोसिएशन का सदस्य बनाया

उज्जैन। शिक्षा विभाग से आचार्य राघवकीर्ति सेवानिवृत्त हो गए। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कराई। मोहिनी उपाध्याय सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड- 3 ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक दुबे, मंजुलता भाटी, शमशेर सिंह तोमर, चंद्रशेखर जोशी, प्यारेलाल पालीवाल, अशोक श्रीवास्तव, आनंदी मौर्य, शोभा पाठक, सुनीता उपाध्याय, सतीश आतुरकर, राजाराम चौधरी, समर्थसिंह राठौर आदि मौजूद थे। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. स्वामीनाथ पांडेय ने दी।









