Advertisement

जन्माष्टमी : यादव समाज का चल समारोह निकला

उज्जैन। भगवान महाकालेश्रि की नगरी में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सुबह से श्रीकृष्ण मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई। भगवान के दर्शनों को हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण के मंदिरों में पहुंच रहे हैं। द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी थी।

Advertisement

यहां शाम 6 बजे हरिहर मिलन होगा और रात 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान के दर्शनों को पहुंचेंगे। इधर सांदीपनि आश्रम में सुबह से भक्तों द्वारा दर्शनों का सिलसिला जारी था। वहीं इस्कॉन मंदिर में भी धार्मिक आयोजन चल रहे थे।

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व पर यादव समाज द्वारा सुबह 10 बजे छोटा गोपाल मंदिर टावर चौक से भव्य चल समारोह शुरू हुआ जिसमें हाथी, घोड़ी, बैंड, डीजे शामिल थे। चल समारोह में अखाड़ों के संत महात्मा, समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यादव अहीर महासभा के नगर अध्यक्ष नारायण यादव समाजजनों के साथ चल समारोह में पैदल चल रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें