Popup Image
Advertisement

कलागुरु पं. सुदर्शन आयाचित ‘कलारत्न पुरस्कार’ से सम्मानित

उज्जैन। कलागुरु, नृत्याचार्य एवं संस्कार भारती के नृत्य विधा के सदस्य पं. सुदर्शन आयाचित को बैंगलुरु स्थित विवेक ऑडिटोरियम में आयोजित नृत्य महोत्सव में ‘कलारत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह महोत्सव नूपुर परफॉर्मिंग आर्ट सेंटर, भारत सरकार के संस्कृति विभाग एवं कर्नाटक सरकार संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हुआ।

Advertisement

संस्कार भारती के मीडिया प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि यह सम्मान समारोह नुपूर अकादमी के निदेशक, कथक नृत्यगुरु श्री हरि एवं चेतना द्वारा संस्कृती विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैसूर वाडियार राजघराने के राज नर्तक दंपति बद्री दिव्या भूषण एवं डॉ. अंजना भूषण द्वारा सुदर्शन को सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर उज्जैन कला जगत, कला गुरुओं, कलाकारों एवं संस्कार भारती कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें