Advertisement

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरे मजदूर की मौत

उज्जैन। एटलस चौराहा स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से शुक्रवार दोपहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर की रात लगभग 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि एटलस चौराहा पर बाबू भाई की निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर अब्दुल रहमान पिता रमजानी खान (40) गिरकर घायल हो गया है। उसे तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस के चरक अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन बेहतर उपचार के लिए घायल अब्दुल को एक निजी अस्पताल लेकर चले गए थे। घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते पुलिस सुधार का इंतज़ार कर रही थी, लेकिन देर रात करीब 10 बजे खबर मिली कि अब्दुल रहमान की मौत हो गई है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें