Popup Image
Advertisement

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर संस्कृत महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान

उज्जैन। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की ३००वीं जयंती पर शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. श्रेयस कोरान्ने ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए कई प्रयास किए। बद्रीनाथ से लेकर रामेश्वर तक, काशी से लेकर सोमनाथ तक उनके द्वारा निर्मित मंदिर, घाट और धर्मशालाएं आदि आज भी उनके लोककल्याणकारी कार्यों के प्रति असाधारण समर्पण को दर्शाते हैं। अध्यक्षता डॉ. सीमा शर्मा ने की। संचालन डॉ. यश शर्मा ने किया। आभार डॉ. मनीष पंवार ने माना।

Advertisement

साहू और पटेल को नियुक्त किया

Advertisement

उज्जैन। नरेंद्र मोदी फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद दगदी ने प्रदेश प्रभारी के पद पर आशीष साहू को व जिला अध्यक्ष पद पर विजय पटेल को नियुक्त किया है। इस अवसर पर कमल किशोर, विनोद जादम, रोहित वायवल, किशोर सेहरा, जीतेंद्र अहीरवाल, दिनेश सिंह गोयल, सागर सूर्यवंशी, शिवनारायण, यतीश जाट आदि मौजूद थे।

संस्था सजग उज्जैन मंच का गठन

Advertisement

उज्जैन। शहर के विकास के लिए सकारात्मक कार्य करने, आवश्यकता होने पर जिम्मेदारों, संबंधितों को सुझाव देने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने के उद्देश्य से संस्था सजग उज्जैन मंच का गठन किया गया।
संस्था की पहली बैठक के साथ ही पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें आनंदसिंह खिंची और गिरिजा देवी ठाकुर सहित डॉ. संजय नागर अध्यक्ष, संतोष सुपेकर महासचिव एवं सतीश मेहता सचिव निर्वाचित हुए। पश्चात उन्होंने अपनी कार्यकारिणी गठित की। आशीष चौरे को उपाध्यक्ष, सुमन नागर को सहसचिव तथा अमित सुपेकर को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। मुक्तेश मनावत, आरव नागर, आशा मेहता, महेश जूनवाल, हेमंत भोपाळे कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें