Advertisement

किसान के सीने पर बैठा तेंदुआ, दो मिनट तक चली जिंदगी की जंग

जमीन पर पटककर दांत-पंजों से किया हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज देवास। रोजड़ी गांव में शुक्रवार को खेत में मवेशी चरा रहे 55 वर्षीय किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान को जमीन पर पटकने के बाद उनके सीने पर बैठकर दांतों और पंजों से हमला किया। करीब दो मिनट तक किसान तेंदुए से भिड़ते रहे। आखिरकार पूरी ताकत से तेंदुए को धक्का देकर उन्होंने खुद को छुड़ाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किसान अचपाल सिंह का देवास जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अचपाल सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार को खेत पर मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ सामने आ गया और उन पर झपट पड़ा। तेंदुए ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और सीने पर बैठ गया। इसके बाद उसने दांतों से सीने तथा पंजों से हाथ और कंधे पर हमला किया। अचपाल ने हिम्मत नहीं छोड़ी और करीब दो मिनट तक उससे संघर्ष करते रहे। मौका मिलते ही उन्होंने पूरी ताकत से तेंदुए को धक्का दिया। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। किसान के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अचपाल सिंह का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें