Advertisement

शोभायात्रा में चांदी के रथ पर विराजे भगवान आदिनाथ

पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जुटे समाजजन

 

Advertisement

मंदिरजी में भगवान के कलश अभिषेक भी किए गए…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:जैन समाज द्वारा प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ के जन्म जयंती महोत्सव एवं तप कल्याण उत्सव के अंतर्गत कार्यकम का आयोजन किया रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह आठ बजे दिगंबर जैन महासमिति के तत्वावधान में पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से चल समारोह निकाला गया। सबसे पहले भगवान आदिनाथ को चांदी के रथ पर विराजित किया गया।

Advertisement

चल समारोह में रथ पर १०८ जैन धर्म की ध्वजा निकाली गई। रथ के सारथी संदीप पतंगिया और रितेश जैन बने। चल समारोह में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ट्रस्ट, नगर की सभी संस्थाएं एवं महिला मंडल की सदस्याएं विशेष रूप से उपस्थित रही। प्रमुख मार्गों से होते हुए चल समारोह पुन: मंदिरजी पहुंचा जहां पर भगवान के कलश अभिषेक किए गए। कार्यक्रम की संचालन समिति के अध्यक्ष रमेश जैन ने बताया कि आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में कुंडलपुर के आदिनाथ भगवान एवं 108 आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्रों का अनावरण हुआ।

आदिनाथ भगवान का चित्र कुसुम झांझरी एवं आचार्य विद्यासागर महाराज का चित्र गोहिल परिवार ने भेंट किया। नारी चेतना मंडल एवं महिला मंडलों द्वारा जिनवाणी विराजमान की गई। अल्पाहार के लाभाथी दिनेश जैन थे। महावीर जयंती के कार्यक्रमों का विवरण समाजसेवी अनिल गंगवाल ने प्रस्तुत किया। चल समारोह में कमल मोदी, शैलेन्द्र जैन, धर्मेंद्र सेठी, राहुल जैन, नरेंद्र बिलाला, नितिन दोषी, अशोक जैन चायवाला, अनिल कास्लीवाल, प्रदीप विजेंद्र सुपारी वाला सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें