Popup Image
Advertisement

LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

1 अगस्त से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है.19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कटौती की है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारी उपभोक्ताओं को राहत मिली है.वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अभी भी 853 रुपये में मिल रहा है.

Advertisement

देश के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1,631.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,665 रुपये थी. यानी राजधानी में 34 रुपये की कटौती हुई है.

Advertisement

मुंबई की बात करें तो यहां कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1,582.50 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,616 रुपये था. यानी यहां 33.50 रुपये की राहत मिली है. घरेलू सिलेंडर की कीमत 852.50 रुपये बनी हुई है.कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 1,734 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,769 रुपये का था. यानी यहां 35 रुपये की कटौती हुई है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यहां अभी भी सिलेंडर 879 रुपये में उपलब्ध है.

चेन्नई में भी 1 अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,790 रुपये हो गई है, जबकि जुलाई में यह 1,823.50 रुपये था. यहां भी 33.50 रुपये की राहत मिली है. चेन्नई में घरेलू सिलेंडर का रेट 868.50 रुपये है.

Advertisement

घरेलू एलपीजी सिलेंडर  के दाम में बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी राहत नहीं मिल पाई है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025 से ही स्थिर बनी हुई हैं, जब इनकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फिलहाल दिल्ली में यह 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में मिल रहा है.कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटने से रेस्टोरेंट्स और ढाबों में इस्तेमाल होने वाली गैस थोड़ी सस्ती हुई है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी थोड़ी राहत मिलेगी.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें