रात 12.30 बजे दो युवकों पर चाकू से किया हमला

उज्जैन। गुरुवार-शुक्रवार की रात गणगौर दरवाजा क्षेत्र में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाकाल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि गणगौर दरवाजा क्षेत्र में रात 12.30 बजे राजा खान और आफताब उर्फ विक्की विवाद कर रहे थे। यहीं रहने वाला शादाब पिता अजगर हुसैन उन्हें समझाने पहुंचा तो आफताब ने उससे विवाद किया। यह देखकर शादाब का बड़ा भाई राजाखान दोनों को समझाने पहुंचा तो आफताब ने राजाखान के सीने पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आफताब के साथी ने रेहान को भी चाकू मारे। दोनों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। शादाब ने आफताब व उसके अन्य साथी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर, आनंद बागवान पिता प्रहलाद (16) निवासी भेरूपुरा और उसकी बहन नेहा के साथ वासु, सोनू, सुमित, उदय, तेजपाल, सोमेश्वर ने मारपीट की। दोनों घायल है। पुलिस ने बताया कि आनंद बागवान अपनी बाइक से आरोपियों के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक नाली के पाइप के ऊपर से निकली। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।









