Advertisement

महंत बालकृष्ण पर्वत पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

उज्जैन। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन मौनी बाबा आश्रम गंगाघाट पर किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत बालकृष्ण पर्वत नागपुर को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया एवं महंत अक्षय भारती मंगलनाथ उज्जैन को सभा का युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज, मंगलनाथ महंत राजेंद्र भारती, मुख्य निर्वाचन अधिकारी महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी उपस्थित थे। स्वागत भाषण उज्जैन मंडल अध्यक्ष विजय गिरी ने दिया। यह जानकारी महेश गिरि गोस्वामी ने दी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें