Advertisement

खुशियों का बाजार : 10 रुपए में साड़ी-सूट और 5 में मिल रहे बच्चों के कपड़े

महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र का अनूठा अभियान, देवास गेट स्थित भोजनशाला में जरूरतमंदों को मिल रही सामग्री

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सेवा, संवेदना और सामग्री के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में खुशियों का बाजार शुरू किया गया है। देवास गेट बस स्टैंड के ऊपर स्थित महावीर भोजनशाला में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र उज्जैन और बीबा स्टोर्स इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में यह बाजार लगाया गया है। यहां जरूरतमंदों को सम्मान राशि के रूप में मात्र 10 रुपए में बड़े कपड़े, साड़ी, सलवार सूट, जींस और 5 रुपए में बच्चों के कपड़े, खिलौने, पानी की बोतल व बैग उपलब्ध कराए जा
रहे हैं।

वस्त्र उपलब्ध रहने तक जारी रहेगा अभियान

Advertisement

यह खुशी वितरण सेवा वस्त्रों और अन्य सामग्री के उपलब्ध रहने तक निरंतर जारी रहेगी। 1 जुलाई से शुरू हुए इस अनूठे अभियान के शुभारंभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनिता जैन, शकुंतला गादिया, मलका हिंगड़, उर्मिला भण्डारी और प्रेमलता सिरोलिया ने अनेक लोगों को वस्त्र वितरित किए। खुशियों के बाजार के इस आयोजन में अशोक भण्डारी, राजेन्द्र सिरोलिया, राजेन्द्र हींगड़, सुशील जैन और निर्मल गादिया ने संवेदना के इस पवित्र सेवा कार्य के लिए केंद्र की सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें