बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ गुजराती सेन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन

समाजजन बोले- महंगाई के दौर में सामूहिक विवाह जरूरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट ने सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 15 हजार समाजजन शामिल हुए।
ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठौर, संतोष वर्मा, बाबूलाल वर्मा, जगदीश देवड़ा, सचिन वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि हरियाणा में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त यशपाल ठाकुर, शेखर श्रीवास, जीतेंद्र पटेल, सचिन सेन, डॉ. धर्मपाल हरियाणा, सुभाष वर्मा शामिल थे। अतिथियों ने कहा कि महंगाई के इस दौर में कम खर्च में सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करना समय एवं धन की बचत के साथ ही सामाजिक एकता की मिसाल पेश करता है।
बडऩगर रोड स्थित मोहनपुरा में चारभुजा गार्डन में हुए इस सम्मेलन में समाजजनों ने हिस्सा लिया। अतिथियों का स्वागत मनोहर परमार, वीरेंद्र परमार, डॉ. गौरीशंकर वर्मा, मदनलाल सोलंकी गिरदावर, स्मिता सोलंकी, निशा वर्मा ने किया। सम्मेलन में अर्जुन वर्मा, जगदीश वर्मा, देवनारायण वर्मा, मोहनलाल वर्मा, कैलाश वर्मा, सुरेश वर्मा, शंकरलाल परमार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश भाटी ने किया। आभार ओम वर्मा लाहोरी ने माना।









