Advertisement

मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर रिलीज

लोकप्रिय क्राइम-एक्शन फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। फिल्म 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Advertisement

करीब 2 मिनट 22 सेकेंड लंबे टीजर में कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की झलक देखने को मिली है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दमदार वापसी

टीजर में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए हैं।

Advertisement

इसके अलावा दिव्येंदु शर्मा भी मुन्ना भैया के किरदार में नजर आए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उनका रोल सीमित हो सकता है।

नए किरदारों के साथ पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज

टीजर में कुछ नए चेहरों की झलक देखने को मिलती है, लेकिन फिल्म का बैकड्रॉप, माहौल और कहानी की टोन पूरी तरह मिर्जापुर सीरीज जैसी ही नजर आती है।

Advertisement

फिलहाल टीजर से कहानी का खुलासा नहीं हुआ है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

जीतेंद्र कुमार और रवि किशन निभाएंगे अहम भूमिका

‘पंचायत’ फेम अभिनेता जीतेंद्र कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं रवि किशन के किरदार को लेकर भी दर्शकों के बीच खास उत्साह है।

माना जा रहा है कि रवि किशन का किरदार फिल्म की कहानी में नया मोड़ ला सकता है।

स्वीटी की वापसी ने बढ़ाई चर्चा

टीजर की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इसमें स्वीटी के किरदार की झलक भी दिखाई गई है।

स्वीटी का किरदार पहले सीजन में खत्म हो चुका था। ऐसे में उनकी वापसी ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में कई लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • पंकज त्रिपाठी
  • अली फजल
  • दिव्येंदु शर्मा
  • श्वेता त्रिपाठी
  • जीतेंद्र कुमार
  • रवि किशन
  • अभिषेक बनर्जी
  • रसिका दुग्गल
  • श्रिया पिलगांवकर
  • हर्षिता गौर
  • सुशांत सिंह
  • मोहित मलिक
  • शीबा चड्ढा
  • राजेश तैलंग
  • कुलभूषण खरबंदा
  • सोनल चौहान
  • प्रमोद पाठक
  • अनंग्शा बिस्वास

भारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम सीरीज में शामिल है ‘मिर्जापुर’

‘मिर्जापुर’ अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे सफल वेब सीरीज में से एक मानी जाती है।

इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र और मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

मिर्जापुर सीरीज का सफर

  • 16 नवंबर 2018: पहला सीजन रिलीज
  • 23 अक्टूबर 2020: दूसरा सीजन रिलीज
  • 5 जुलाई 2024: तीसरा सीजन रिलीज
  • 4 सितंबर 2026: मिर्जापुर: द मूवी रिलीज

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें