MP:खड़े ट्रक से टकराई BJP कार्यकर्ताओं की बस,39 कार्यकर्ता घायल

पीएम मोदी की जनसभा में होना था शामिल

Advertisement
भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने खरगोन जिले से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी।
घटना के दौरान बस में भाजपा के 40 कार्यकर्ता सवार थे। जिसमें से 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। इन घायलों में से एक को इंदौर रेफर किया गया है। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
Advertisement
बस में सवार कार्यकर्ताओं ने बताया कि घायल रायसागर , खापर, जामली और रूपगढ़ के निवास। हादसा 24 सितंबर को देर रात को कसरावद थाना क्षेत्र के सावदा के पास हुआ
Advertisement









