एमपी ओपन बोर्ड ने जारी किए 5वीं-8वीं के एडमिट कार्ड

भोपाल। एमपी राज्य ओपन स्कूल ने 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और ‘रुक जाना नहीं/आ लौट चलें’ परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षार्थियों को 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 1:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। 10वीं की परीक्षा 15 से 26 दिसंबर और 12वीं की परीक्षा 15 से 29 दिसंबर तक चलेगी।

Advertisement
Advertisement









