Advertisement

मामा के घर पढ़ाई कर रही नागदा की युवती ने जहर खाया

उज्जैन। मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही युवती ने गुरुवार दोपहर जहर खाकर जान दे दी।पुलिस के मुताबिक मृतका कनक पिता बालेश्वर प्रजापत (21) निवासी नागदा है। कनक अपने मामा रुपेश प्रजापति निवासी राजेंद्र नगर नीलगंगा के घर रहकर अपनी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।

 

Advertisement

परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर कनक को घर वालों ने उल्टियां करते देखा तब पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। उसे तुरंत चरक अस्पताल लाए जहां शाम को उसकी मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। नीलगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पानबिहार में युवक ने जान दी

Advertisement

उज्जैन। पानबिहार क्षेत्र के ग्राम कागदी कराडिय़ा निवासी टीकम पिता भागीरथ परिहार (३५) ने गुरुवार रात दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शाम को टीकम जल्दी घर आया और खाना खाकर सो गया। रात करीब १० बजे घरवालों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वो फंदे पर लटका था। टीकम मजदूरी करता था। उसका विवाह नहीं हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें