Advertisement

राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का समापन आज

उज्जैन। प्रतिभा संगीत कला संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय किंकिणी कीर्तन, राष्ट्रीय नृत्य उत्सव 2025 का समापन समारोह आज आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविख्यात कथक गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

इस वर्ष का पंडित कुंदनलाल गंगानी अलंकरण प्रतिष्ठित कथक नृत्यांगना पंडिता डॉ. प्रेरणा श्रीमाली को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभा संगीत कला संस्थान की ओर से इंजीनियर प्रतिभा रघुवंशी के निर्देशन में एक विशेष नृत्य प्रस्तुति भी मंचित की जाएगी। यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा की समृद्धि, युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और संस्कृति के सतत प्रवाह को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें