Advertisement

जेन-जी, जेन-अल्फा को जोडऩे के लिए युवा संसद करेंगे नए अध्यक्ष

कड़ोदिया निवासी हरजीतसिंह (हनी) भाजयुमो जिलाध्यक्ष व राहुल धाकड़ महामंत्री बने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा को (भाजयुमो) को गुरुवार रात नया जिलाध्यक्ष मिल गया। तराना के कड़ोदिया के रहने वाले हरजीत सिंह (हनी) नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। तराना के ही चूनाखेड़ी के राहुल धाकड़ महामंत्री होंगे। पूर्णकालिक धाकड़ की यह दूसरी राजनैतिक नियुक्ति होगी। वे अब तक एबीवीपी में संगठन मंत्री थे। सिंह ने कहा कि उनका टारगेट जेन-जी और जेन-अल्फा हैं। इन्हें जोडऩे के लिए वे युवा संसद जैसे कार्यक्रम करेंगे।

हनी को राजनीति परिवार से विरासत में मिली है। उनके दादा मनमोहन सिंह आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। कड़ोदिया और आसपास के गांव में उन्होंने आरएसएस और भाजपा के विस्तार के लिए काफी काम किया। उनके पिता मंजीतसिंह भाजपा में किसी पद पर तो नहीं रहे लेकिन पार्टी के लिए वह पूरे समर्पण से काम करते रहे हैं। हनी ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी। भाजयुमो के तराना मंडल के वे प्रभारी रहे हैं। तत्कालीन मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश जाट ने उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी दी थी। अब हनी खुद अध्यक्ष बन गए हैं। अक्षरविश्व से हनी ने कहा कि उनका पूरा फोकस जेन-जी, जेन-अल्फा को पार्टी की रीति-नीति से जोडऩा रहेगा। वे यूथ कनेक्ट के लिए कई कार्यक्रम करेंगे। इनमें युवा संसद, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं के सम्मान जैसे कार्यक्रम रहेंगे।

Advertisement

सरकार की नीति को नीचे तक पहुंचना
हनी कहते हैं कि आगामी समय में पंचायत-नगरीय निकाय और अन्य दीगर चुनाव होने हैं। वह डॉ. मोहन सरकार की अच्छी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। खासकर किसानों से जुड़ी योजनाओं को।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष की नियुक्ति रोकी

Advertisement

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्कर यादव की नियुक्ति रोक दी गई है। यादव को बुधवार को ही अध्यक्ष घोषित किया गया था। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। सूत्रों के अनुसार लैंडपूलिंग योजना के समय यादव ने विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा था।

चारूलता यादव उज्जैन संभाग की प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में गुुरुवार को संभाग प्रभारियों
की नियुक्ति की गई। चारूलता यादव
उज्जैन संभाग की प्रभारी बनाई गई हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें