इंदौर-मुंबई सेंट्रल सहित 10 जोड़ी विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़े

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 10 जोड़ी विशेष रेलगाडिय़ों के फेरों को पुन: बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। विस्तारित फेरों में इंदौर से संचालित दो जोड़ी द्विसाप्ताहिक विशेष रेलगाडिय़ां भी शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-इंदौर विशेष रेल (09085) का संचालन अब 28 अगस्त 2026 तक तथा इंदौर-मुंबई सेंट्रल विशेष रेल (09086) का संचालन 29 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। वहीं दूसरी जोड़ी मुंबई सेंट्रल-इंदौर विशेष रेल (09079) 30 अगस्त तक और इंदौर-मुंबई सेंट्रल विशेष रेल (09080) 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार इंदौर-हजरत निजामुद्दीन विशेष रेल (09309) के फेरे 30 अगस्त तक तथा हजरत निजामुद्दीन-इंदौर विशेष रेल (09310) के फेरे 31 अगस्त तक बढ़ा दिए गए हैं।
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी विशेष रेल (09005) 26 अगस्त तक और भिवानी-बांद्रा टर्मिनस विशेष रेल (09006) 27 अगस्त तक संचालित होगी। मुंबई सेंट्रल-भिवानी विशेष रेल (09001) का संचालन 28 अगस्त तक तथा भिवानी-मुंबई सेंट्रल विशेष रेल (09002) का संचालन 29 अगस्त तक जारी रहेगा।
मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष रेल (09185) 30 अगस्त तक तथा कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल विशेष रेल (09186) 31 अगस्त तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
अहमदाबाद-पटना विशेष रेल (09447) के फेरे 5 अगस्त तक और पटना-अहमदाबाद विशेष रेल (09448) के फेरे 7 अगस्त तक बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा उधना-अयोध्या कैंट विशेष रेल (09093) 28 अगस्त तक तथा अयोध्या कैंट-उधना विशेष रेल (09094) 29 अगस्त तक चलेगी। दूसरी जोड़ी उधना-अयोध्या कैंट विशेष रेल (09097) 25 अगस्त तक और अयोध्या कैंट-उधना विशेष रेल (09098) 26 अगस्त तक संचालित होगी।
इसके साथ ही गांधीधाम-भागलपुर विशेष रेल (09451) का संचालन 28 अगस्त तक तथा भागलपुर-गांधीधाम विशेष रेल (09452) का संचालन 31 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व रेलगाड़ी की समय-सारिणी और स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करने की अपील की है।









