Advertisement

वाल्मिकी धाम में श्रावण सोमवार को हुए 51 लाख ओम नम: शिवाय जाप

महाकाल की नगरी में गूंजा ओम नम: शिवाय जाप

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:ओम नम: शिवाय जप समिति द्वारा प्रारंभ किए ओम नम: शिवाय जाप में श्रावण के पहले सोमवार को ही 1 हजार से अधिक भक्तों ने 51 लाख ओम नम: शिवाय जाप किये।

हरिसिंह यादव एवं रवि राय के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 22 जुलाई को श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम में बालयोगी उमेशनाथ महाराज के सान्निध्य में ओम नम: शिवाय जाप प्रारंभ हुए। प्रथम दिन धाम में एक हजार से अधिक भक्तों ने 51 लाख ओम नम: शिवाय के जाप किये। इस दौरान संत सत्कार समिति की ओर से श्याम माहेश्वरी उपस्थित रहे। एक घंटे 15 मिनिट में एक व्यक्ति 5 हजार जाप करता है।

Advertisement

समिति ने उज्जैन शहर में ही लगभग 5 करोड़ जप करने का संकल्प बाल योगी उमेशनाथ महाराज की प्रेरणा से लिया है। श्रावण के पहले दिन ही संपूर्ण राष्ट्र्र से आने वाले भक्तों के द्वारा भी अपने-अपने ग्राम, कस्बों, शहरों में जप संकल्प लिए।

समिति के सभी सदस्यों ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वह भी अपने-अपने स्थान पर ओम नम: शिवाय का जाप लगातार करें और जहां समिति सदस्य की आवश्यकता हो वहां पर भी समिति के सदस्य अपने संपूर्ण टीम के साथ उस स्थान पर ओम नम: शिवाय जप का कार्यक्रम करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें