Popup Image
Advertisement

मथुरा की तर्ज पर महाप्रभु की बैठक पर होगी लट्ठमार होली

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक विटठ्ल नागर के मार्गदर्शन में मथुरा वृंदावन एवं ब्रज की तर्ज पर उज्जैन में भी महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर रविवार दोपहर 12 से 1 बजे तक सभी वैष्णव द्वारा लट्ठमार होली खेली जाएगी।

Advertisement

मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि सभी महिला-पुरुष लट्ठमार होली खेलकर भगवान श्री कृष्ण की विद्यास्थली पर फाग उत्सव भी मनाएंगे साथ ही होली के गीतों के साथ भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वाचन करेंगे।

वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारी राजेंद्र शाह, आनंद पुरोहित, विशाल नीमा, अमर दिसावल, अमित नागर, हेतल शाह, वर्तिका नागर, नूपुर नीमा, पारूल शाह, राजश्री दिसावल आदि वैष्णव ने लट्ठमार होली एवं फाग उत्सव में सभी वैष्णव परिवार जनों से शामिल होने और उत्सव को धूमधाम से मनाने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें