Advertisement

इंदौर के दो स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के 2 बड़े स्कूलों में मंगलवार को बम की धमकी मिली। एनडीपीएस और आईपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।ईमेल तमिलनाडु से भेजे गए थे और तमिल में लिखे थे। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। बम स्क्वायड दस्ता भी मौके पर पहुंचा। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Advertisement

इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्कूल खाली करवाया लिया। बच्चों को घर भेज दिया गया है। एनडीपीएस में दूसरी शिफ्ट में आए बच्चों को स्कूल मैदान के बाद क्लास में नहीं जाने दिया और वापस बस में बैठाकर घर भेजा गया। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें