Advertisement

परयानी अध्यक्ष बने

उज्जैन। कंफ़ेडरेशन ऑफ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उज्जैन चैप्टर की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अतुल झंवर और भरत जैन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से महेश परयानी को उज्जैन क्रेडाई का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर महेश कानडी, अनिल लिग्गा, संजय बाफना, अमित कवडिया, विजय जैन, मुन्ना सोगानी, मीर साहब, अजय रोहरा, अलका केसरिया, अंशुल गिरिया, अर्जुन कानडी और दिलीप परयानी उपस्थित रहे।

Advertisement

गंदगी और कचरा जलाने पर जुर्माना
उज्जैन। वार्ड 51 ट्रेजर मॉल के पीछे स्थित पद्मावती हॉस्पिटल का नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई पाई गई, साथ ही मेडिकल वेस्ट एवं अन्य कचरे का उचित सेग्रीगेशन नहीं किया गया था। इसके अलावा हॉस्पिटल का कचरा खुले में जलाते हुए भी पाया गया। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने, कचरा पृथक-पृथक नहीं करने और खुले में कचरा जलाने के कारण नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी आनंद विजय सिंह राठौड़ और स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे ने हॉस्पिटल पर 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें