Popup Image
Advertisement

3 जगह फूटी पाइप लाइन, फिर आया गंदा पानी

वार्ड 4 में हंगामा, सहायक यंत्री पहुंचे मौके पर

Advertisement

कम दबाव की समस्या बरकरार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। निगम प्रशासन की कड़ी मेहनत के बावजूद शहर की जलप्रदाय व्यवस्था पर संकट बना हुआ है। मंगलवार को तीन जगह पाइप लाइन फूट गई, इस वजह से संबंधित इलाकों में जलप्रदाय नहीं हो सका। वार्ड नंबर १४ की शास्ताबाद की गली में भी गंदा पानी और कम दबाव से जलप्रदाय की शिकायत आई।। निगमायुक्त ने कहा कि फूटी पाइप लाइन की रिपेयरिंग करा रहे हैं। इधर, भर गर्मी के मौसम में लोगों को जल समस्या के बीच छोडक़र महापौर चारधाम की यात्रा पर हैं।

Advertisement

दरअसल, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह जलप्रदाय व्यवस्था को पटरी पर लाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। दोनों देर रात से सुबह तक पीएचई कंट्रोल रूम से लेकर टंकियों तक को चैक कर रहे हैं, बावजूद इसके किसी ना किसी इलाके में समस्या बनी ही हुई है। मंगलवार को भी कई जगहों पर जलप्रदाय नहीं होने, कम दबाव और गंदा पानी आने की शिकायतें आईं। वार्ड नंबर ४ में सहायक यंत्री शिवम दुबे को मौके पर जाना पड़ा।

गंदा और बदबूदार पानी को विवश: पानी पर्याप्त प्रेशर से नहीं आता। हाल यह है कि दो बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मस्जिद परिसर के कुएं से पानी लेते थे, अब वह सूख गया है। हम बोरिंग की इजाजत चाहते हैं, पर वह भी नहीं मिल रही है।
मुस्तफा पाटनवाला, शास्ताबाद की गली

Advertisement

जल सप्लाय पूरे प्रेशर से नहीं: जल सप्लाय पूरे प्रेशर से नहीं हो रही है, हाल यह है कि दो मिनट भी नल नहीं चलते। पूरा मोहल्ला परेशान है। गर्मी के मौसम में पानी की मारामारी है। क्या करें? कुछ समझ नहीं आ रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
फकीरूद्दीन लश्करवाला, तैय्यबपुरा बाखल

इधर, पीएचई विभाग के लिए मंगलवार का दिन कोढ़ में खाज वाला रहा। ३ जगह उसकी पाइप लाइन फूट गई, इस वजह से पानी नहीं आया।

निजातपुरा में चकाचक भैरव के पास पीएचई कनेक्शन ठीक नहीं होने से प्रेशर प्रभावित हो रहा। निजातपुरा के रहवासी परेशान हैं।

वार्ड क्रमांक 43 में श्रीजी हॉस्पिटल के सामने देसाईनगर पर बड़ी पाइप लाइन फूट गई। इस वजह से पानी बहता रहा।

रिपेयरिंग का काम पूरा हो जाएगा, व्यवस्था बना रहे हैं

कंस्ट्रक्शन के काम चल रहे हैं, ऐसे में पाइप लाइन फूटने की शिकायत आ रही हैं, उसे तत्काल रिपेयर कर रहे हैं। मंगलवार को भी तीन जगह से शिकायत मिली। गंदे पानी को लेकर थोड़ा नागरिकों को भी जागरूक होना होगा। हो यह रहा है कि पानी चढ़ाने के लिए पंप चालू करके वह छोड़ दे रहे हैं। ऐसे में सप्लाई बंद होने के बाद पंप सीवरेज का पानी खींच रहे हैं।-अभिलाष मिश्रा, निगमायुक्त

महापौर चारधाम यात्रा पर

शहरवासी भले ही जलसंकट से जूझ रहे हों लेकिन महापौर और उनके जलप्रदाय प्रभारी चैन की बंसी बजा रहे हैं। प्रभारी प्रकाश शर्मा को कुछ लेना-देना नहीं है और महापौर चारधाम की यात्रा पर है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें