Advertisement

उज्जैन जिले के खिलाडिय़ों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन गुरु शरण पब्लिक स्कूल लिंबोदी इंदौर में मध्य प्रदेश स्काय मार्शल आर्ट्स खेलो इंडिया वूमेंस लीग प्रतियोगिता 2024 में ट्रेडिशनल स्काय मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

Advertisement

स्काय मार्शल आर्ट्स संघ के सचिव विशालसिंह सोलंकी ने बताया कि इंदौर में दो दिनी मध्य प्रदेश स्काय मार्शल आर्ट्स खेलो इंडिया वूमेंस लीग प्रतियोगिता 2024 में ट्रेडिशनल स्काय मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उज्जैन के 60 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदर्शन किया।

खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक और 11 कांस्य पदक प्राप्त किए। उज्जैन से 10 खिलाड़ी आध्या, अनिशा, माही, रिशिका जानवी, धनश्री, आराध्या, प्रतिज्ञा, प्रियंका, खुशबू राष्ट्रीय खेलो इंडिया वूमेंस लीग स्पर्धा में सहभागीदारी करेगी। सफल आयोजन के लिए स्काय मार्शल आर्ट्स संघ मध्य प्रदेश मुख्य संचालक गजेंद्रसिंह राठौर ने ग्रैंड मास्टर मीर नज़ीर को धन्यवाद दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें