Advertisement

PM मोदी और गृहमंत्री से मिले CM यादव

आज तय हो सकते हैं कैबिनेट के चेहरे…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी बैठक हुई । सीएम डॉ. मोहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पीएमओ पहुंचे हैं।

बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार सुबह सीएम ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। उनके बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आज की इस संभावित बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। ऐसी संभावना है कि 23 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों यानी मंत्री रह चुके नेताओं के बजाय नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। तीन से पांच बार विधायक बनने के बाद भी मंत्री पद से चूके नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

Advertisement

सांसद से विधायक बने नेता बनेंगे मंत्री

सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेता मंत्री बनाए जा सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर पहले ही विधानसभा के अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। अब प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें