Popup Image
Advertisement

युवक की संदिग्ध मौत, पीएम कराया

उज्जैन। शंकरपुरा निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। शंकरपुरा निवासी हरीश निर्मल बिल्डिंग मटेरियल सप्लाय का काम करता था। वह नशे का आदी था। परिजनों ने 6 दिसंबर को उसे चिमनगंज क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था।

Advertisement

बीती रात केंद्र से परिजनों को सूचना दी गई कि हरीश की हालत खराब है। उसे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजन रात 1 बजे आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो हरीश की मौत हो चुकी थी। सुबह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी इसी दौरान नहलाते समय हरीश के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव का पीएम कराया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें