Popup Image
Advertisement

पुलिस ने जब्त किए 17 लाख के मोबाइल

उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के गिरोह का खुलासा करते हुए 17 लाख रुपए के 39 मोबाइल जब्त किए हैं जो फरार आरोपी का पिता ही छुपाकर ले जा रहा था। मामले में फरार आरोपी की महिला मित्र को भी आरोपी बनाया है क्योंकि उसके बैंक खाते में यूपीआई से 17 लाख से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है।

Advertisement

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि इस वर्ष जून में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के रहने वाले मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से चोरी के 74 मोबाइल बरामद किए थे। पूछताछ में आरोपी इरशाद ने बताया था कि उसने चोरी के कुल 150 मोबाइल इंदौर निवासी जितेंद्र वासवानी को बेचे थे।

इरशाद के मोबाइल से भी पुलिस को सबूत मिले थे जिसके आधार पर पुलिस ने जितेंद्र वासवानी को आरोपी बनाया। शुक्रवार को पुलिस ने वासवानी ने तीन ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान जितेंद्र तो नहीं मिला लेकिन उसके पिता जगदीश वासवानी निवासी पृथ्वी एवेन्यू अपार्टमेंट, वीर सावरकर नगर, थाना अन्नपूर्णा, इंदौर चोरी के मोबाइल छुपाकर ले जाते मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से 39 मोबाइल बरामद किए गए। वह मोबाइल के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें