Advertisement

पुलिस ने 7 लाख रुपए कीमत के 75 मोबाइल जब्त किए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर मोबाइल चोरी के एक मामले में राजगढ़ के रहने वाले रत्नेश तंवर पिता चैनसिंह तंवर को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि मोबाइल उसने खिलचीपुर स्थित फुकरान टेलीकॉम से खरीदे थे।

Advertisement

पुलिस ने खिलचीपुर में दबिश देकर दुकान के संचालक इरशाद पिता बफाती खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से ७४ मोबाइल जब्त हुए। जब उससे बिल मांगे गए तो वह दिखा नहीं सका। उसने बताया कि यह मोबाइल इंदौर स्थित डालर मार्केट के व्यापारी जितेंद्र वासवानी से खरीदे थे। पुलिस ने इंदौर में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। जब्त किए गए मोबाइल की कीमत ७ लाख रुपए आंकी गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें