Popup Image
Advertisement

पैकेट बंद दूध की वजह से बढ़ी खुले दूध की कीमतें, अब 66 रुपए लीटर

घी, पनीर के साथ दूध के अन्य प्रोडक्ट के दाम भी उछले, मिठाइयों के भाव भी बढ़ेंगे

Advertisement

दूध विक्रेता संघ ने मीटिंग कर कीमत बढ़ाने का किया फैसला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पैकेटबंद दूध के बढ़ते दामों का असर अब खुले दूध की कीमतों पर भी दिख रहा है। इनके महंगे होने के बाद खुले दूध की कीमत में भी इजाफा हो गया है। उज्जैन शहर में खुला दूध अब 66 रुपए लीटर हो गया है। अब तक 62 रुपए लीटर था। इस बढ़ोतरी का असर दूध से बने प्रोडक्टस की कीमत पर भी पड़ा है। घी, पनीर, दही, मावा और छाछ के दाम उछल गए हैं। जल्दी ही दूध-मावे से निर्मित मिठाइयों के दाम बढऩे की आशंका बढ़ गई है।

Advertisement

शुक्रवार को शहर के दूध विक्रेताओं की गीता कॉलोनी स्थित एक धर्मशाला में मीटिंग हुई। इसमें दूध की नई दर तय करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस साल अल्पवर्षा के कारण चारा-खली और विश्वव्यापी संकट के कारण डीजल और गैस के दाम बढ़े हैं, ऐसे में दूध के दाम बढ़ाने पर विचार किया गया। उज्जैन दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी की अध्यक्षता में दुग्ध उत्पादकों से दूध की खरीदी और ग्राहकों के लिए बिक्री के नए दाम तय किए गए।

दही के दाम में बदलाव नहीं
दूध के दो प्रोडक्ट (दही और सप्रेटा दही )के दाम में अभी बदलाव नहीं हुआ है। आगे-पीछे इनके दाम बढ़ सकते हैं। शुद्ध दही अभी 120 रुपए और सप्रेटा 60 रुपए किलो है। दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष मोहन वासवानी ने बताया कि पैकेटबंद दूध की कीमत लगातार बढ़ रही है। प्लांट किसानों से ज्यादा राशि पर कच्चा दूध खरीद रहे हैं। ऐसे में खुला दूध बेचने वालों को भी किसानों को ज्यादा दाम देना पड़ रहा है। इसलिए कीमत बढ़ाई गई है।

Advertisement

दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद विक्रेता संघ के सौरभ जैन ने बताया कि दूध से बने प्रोडक्ट की कीमत भी बढ़ाई गई है। शुद्ध दही और सप्रेटा दही को छोड़कर शेष आयटम के दाम बढ़ा दिए गए हैं। मावा-पनीर 400-400 रुपए किलो हो गए हैं। घी-क्रीम, मक्खन और अन्य वस्तुओं के भाव भी बढ़ाए गए हैं। जैन के मुताबिक पैकेटबंद दूध की कीमतों में इजाफे के कारण खुले दूध की कीमत बढ़ाना मजबूरी हो गई है। बैठक में मुख्य रूप से राजेश झंवर, गगन जैन, प्रकाश खंडेलवाल, अशोक यादव, लकी तना, अभिषेक कक्कड़, दिलीप बैरागी और संजय कक्कड़ सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दूध की कीमत

खुला दूध- 66 रुपए

सांची- 70 रुपए

अमूल- 70 रुपए

दूध के बढ़े दाम से महंगी हो सकती हैं मिठाइयां
त्योहारी सीजन में दूध के बढ़े दाम मिठाइयों का स्वाद खराब कर सकते हैं। पहली बार एक साथ चार रुपए प्रति लीटर की वृद्धि के बाद मिठाई कारोबारी भी कीमतों की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नवरात्र (11 अक्टूबर)से पहले मिठाइयों के दाम में इजाफा हो सकता है। बंगाली और मावे की मिठाई पर इसका असर होगा।

समीक्षा कर रहे हैं
पहली बार दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं। यह बड़ी वृद्धि है। आज इसकी समीक्षा करेंगे, फिर भी कीमत बढऩा तय है। बंगाली और मावे की मिठाई के दाम प्रतिकिलो 50 रुपए तक बढ़ सकते हैं।
हेमंत गुप्ता, संचालक श्री गंगा ग्रुप

दूध के दामों की वृद्धि चौंकाने वाली है। निश्चित ही रॉ मटेरियल के भाव का असर तैयार सामग्री पर होता है। दूध की कीमत बढ़ी है तो बंगाली और मावे की मिठाई के दाम पर भी असर होगा। फिलहाल समीक्षा कर रहे हैं। भाई सुमित से चर्चा के बाद फैसला करेंगे।
नीलेश बाफना,
संचालक बाफना नमकीन एंड स्वीट्स

अभी क्वालिटी अनुसार है बंगाली-मावे की मिठाई के दाम
अभी क्वालिटी अनुसार बंगाली और मावे की मिठाई के दाम हैं। छोटी दुकानों पर इनकी कीमत 500-600 के बीच है तो बड़ी शॉप्स पर 600 से 700 रुपए तक। नए दाम 650 से 750 रुपए तक हो सकते हैं।

यह फैसला हुआ

किसानों- पशुपालकों से दूध की खरीदी 9.70 रुपए प्रति फैट पर होगी।

ग्राहक को दूध 66 रुपए प्रति लीटर दिया जाएगा।

नए भाव शनिवार से प्रभावशील होंगे।

दूध के साथ इसके प्रोडक्ट की कीमत भी बढ़ेगी।

आइए टेबल से समझते हैं दाम को

 

 

क्रं. प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत
1 दूध 62 66
2 घी 700 740
3 गाय का घी 860 1,000
4 पनीर (मलाई) 380 400
5 पनीर सादा 360 380
6 मावा 380 400
7 छाछ 20 30
8 मक्खन 580–₹600 660
9 मक्खन टिकिया 12 15
10 क्रीम 480–500 500
11 चक्का 260 300

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें