Popup Image

इंदौर के MY अस्पताल में कैदी फंदे से लटका मिला

इंदौर के एमवाय अस्पताल में विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। उसे सेंट्रल जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। गुरुवार सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। फिलहाल, घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, राजस्थान में पाली जिले के नयागांव चापड़ा निवासी महेंद्र (30) रेप के मामले में आरोपी था। उसे 16 नवंबर को इंदौर सेंट्रल जेल भेजा गया था। पेशे से हलवाई महेंद्र को हार्निया की बीमारी थी। उसे इलाज के लिए एक हफ्ते पहले ही एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है- मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मैंने ऐसा काम किया है कि मुझे जीने का हक नहीं है। सुसाइड नोट में महेंद्र ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर लिखा है, जिस पर उसे सूचना देने की बात भी लिखी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें