Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बच्चों, अफसरों के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया योग

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम कालीदास अकादमी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने योगाचार्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न मुद्राओं किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य उमेशनाथ योगी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनियों ने भी योग किया। प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ। इसमें उन्होंने योग के महत्व को प्रतिपादित किया।
शिप्रा नदी में नन्हें बच्चों ने किया मटकी पर जल योग

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मां शिप्रा तैराक दल के नन्हें तैराकों ने शिप्रा नदी में जलयोग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। बच्चों ने शिप्रा की लहरों पर बैलेंस बनाकर जल योग की प्रस्तुतियां दीं। कोच संतोष सोलंकी व सपना माली ने बताया कि योग दिवस पर जलयोग पिछले कई सालों से करते आ रहे हंै। संस्था द्वारा इस वर्ष नन्हे तैराकों द्वारा जल में मटकी पर योग, योग पिरामिंट, योग, अनुलोम-विलोम व शिप्रा नदी में कई आकृतियां बनाई।

कुलगुरु ने योग का महत्व बताया
विक्रम विश्वविद्यालय में ‘योग संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार है जिसे सम्पूर्ण विश्व ने स्वीकार करके भारत की योग पद्धति को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देकर 21 जून को यह दिवस मनाया जाता है। गायत्री शक्ति पीठ में परिवार के सदस्यों ने शनिवार को सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाय। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योग किया। इसी के साथ योग के महत्व और उसके लाभ के बारे में भी बताया गया। स्कूूली शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि स्कूलों में योग दिवस मनाया

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें