सावन के लिए रेलवे भी तैयार, तीन स्पेशल ट्रेनें

उज्जैन-सीहोर स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए लगाएंगे शामियाने
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सावन में श्री महाकालेश्वर और सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में प्रतिदिन पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रेलवे ने उज्जैन-भोपाल के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू की है। जो ८ सितंबर तक चलेंगी। रेलवे सूत्रों के दौरान उज्जैन और सीहोर स्टेशन पर यात्रियों के ठहरने के लिए रेलवे अस्थाई शामियाने भी लगा रही हैं ताकि बारिश में परेशानी न हो। वहीं सीहोर स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया गाड़ी 09305/09306 उज्जैन और संत हिरदाराम नगर के बीच तथा गाड़ी 09307/०९३०८ एवं गाड़ी 0९३१३/०९३१४ उज्जैन और भोपाल के बीच चलेगी।
१. उज्जैन-संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल (09305) उज्जैन से प्रतिदिन सुबह 9 बजे रवाना होगी। दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर (बैरागगढ़) पहुंचेगी। वापसी में संत हिरदाराम नगर-उज्जैन (०9306) मेला स्पेशल संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन दोप. २:३0 बजे रवाना होगी। शाम ५:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
२. उज्जैन-भोपाल मेला स्पेशल (09307) उज्जैन से प्रतिदिन रात ९ बजे चल कर देर रात 2:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में भोपाल-उज्जैन मेला स्पेशल (09308) 9 सितंबर तक भोपाल से प्रतिदिन तडक़े 3:10 बजे चल कर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
३. उज्जैन-संत हिरदाराम नगर (09313) मेला स्पेशल उज्जैन से प्रतिदिन शाम ४ बजे रवाना हो कर देर रात १२:10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी तथा 9 सितंबर तक संत हिरदाराम नगर-उज्जैन (09314) मेला स्पेशल संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन रात 1 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजे उज्जैन पहुंचेगी। सभी ट्रेनों को दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, एवं सीहोर स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है।









