राजस्थान के सांसद ने किये महाकाल दर्शन

शहर कांग्रेस कार्यालय में किया स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा ने भगवान महाकाल के दर्शन कर देश में अमन शांति की प्रार्थना की।
यह जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री अजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पूर्व अध्यक्ष अनंत नारायण मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। दर्शन पश्चात सांसद मीणा ने शहर कांग्रेस पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश सोनी, नगर निगम नेता प्रति पक्ष रवि राय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण शर्मा, वीरेंद्र गौसर, रमेश परिहार, हेमंत गोमे, पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर, देवव्रत यादव, पार्षद इमरान खान, अनवर नागौरी, फिरोज पठान, सादिक भाई, ललित मीणा, रफीक भाई, वासुदेव रावल, चुन्नीलाल धैर्या, सुशील गोधा, सोनिया ठाकुर, वरुण शर्मा, इमरान शाह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।









