मोबाइल अपडेट का मैसेज आया, खाते से निकले 90 हजार

उज्जैन। ऑनलाइन ठगी करने वाले नए-नए तरीके अपनाकर रुपए उड़ा रहे हैं। माधव नगर और महाकाल थाने में दो लोगों ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
Advertisement
केस 1- तरंग पिता संजय उपाध्याय वररूचि मार्ग पैथालॉजी पर काम करते हैं। उनके मोबाइल पर अपडेट का मैसेज आया। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया। कुछ देर बाद चालू हुआ तो खाते से 90 हजार 999 रुपए निकल चुके थे। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की और फेडरल बैंक पहुंचकर खाता फ्रीज करवाया।
केस 2- मुल्लापुरा निवासी ओमप्रकाश मकवाना के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। उसने महाकाल थाना पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उनके खाते से 49761 रुपए निकाल लिए।
Advertisement









