Popup Image
Advertisement

साहित्यकार डॉ. यादव के काव्य संग्रह का विमोचन 23 जून को

उज्जैन। वरिष्ठ साहित्यकार कवि डॉ. सुरेश सिंह यादव ‘सुबोध’ के काव्य संग्रह ‘चार बूंद’ का विमोचन समारोह 23 जून सुबह 10.30 बजे प्रेस क्लब भवन तरणताल परिसर कोठी रोड पर आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं वाल्मीकि धाम के संस्थापक उमेशनाथ महाराज और विशेष अतिथि नगर निगम सभापति कलावती यादव होंगे।

Advertisement

अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया करेंगे। पुस्तक पर चर्चा विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं हास्य कवि दिनेश दिग्गज करेंगे। समारोह का संचालन कवि रमेशचंद्र चांगेसिया प्रभात करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध डॉ. के. के. यादव, प्रमिला यादव, डॉ. कीर्ति यादव आदि ने किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें