Advertisement

रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु की मरम्मत शुरू

10 से 15 दिनों के बीच पूरा हो जाएगा काम, डंपर ने टक्कर मार तोड़ दिया था एक हिस्सा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक सेतु की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात डंपर ने शक्तिपथ की ओर के एक हिस्से को टक्कर मार दी थी जिससे पिलर टूट गए थे और बिल्सियां उखड़ गई थीं। अब इसकी मरम्मत शुरू हो गई है जो बिल्सियां और पिलर टूट गए हैं उन्हें बदला जाएगा। अगले 10 से 15 दिनों के बीच यह काम पूरा हो जाएगा। संभवत: इसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रुद्रसागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए करीब ढाई वर्ष पहले मई 2022 में ब्रिज का काम शुरू किया गया था। 25.22 करोड़ रुपए की लागत से बने इस ब्रिज का काम इसी साल पूरा होने के बाद १५ फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया था। ब्रिज 200 मीटर लंबा और ६ मीटर चौड़ा बनाया गया है। ब्रिज के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है। दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग की गई है। यहां से श्रद्धालु रुद्रसागर की खूबसूरती और श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर दर्शन कर सकते हैं। उम्मीद थी कि इसके शुरू होने से चारधाम से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी लेकिन ब्रिज शुरू होता उससे पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें