Popup Image
Advertisement

शिक्षकों का सम्मान कर छात्राओं को दी उपयोगी सामग्री

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष प्रदीपकुमारसिंह कासलीवाल की पुण्य स्मृति पर देशभर में जगह-जगह सोशल ग्रुप ने शिक्षकों का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उसी तारतम्य में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन द्वारा शासकीय माध्यमिक स्कूल, नजरपुर के शिक्षकों का सम्मान माला, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया।

Advertisement

ग्रुप की सचिव प्रियंका मोदी ने बताया कि 5 सितम्बर को शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ शासकीय माध्यमिक छात्रावास, नजरपुर में रहने वाली बालिकाओं को उनके जरूरत की सामग्री भी सम्यक के संरक्षक अशोक, चेतन, अभिषेक राणा परिवार, मोहित-निधि बोहरा के सहयोग से प्रदान की गई। इसके पूर्व छात्रावास की बालिकाओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया। मंगला चरण नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।

सम्यक द्वारा इस वर्ष अध्यापक बालाराम सोलंकी जैथल एवं अध्यापिका संगीता भान जैथल के सम्मान के साथ साथ एक मेघावी छात्रा आरती पुरालाल जिसने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, उनका भी सम्मान प्रशस्ति भेट कर किया गया। सभी बच्चों को मिष्ठान, कॉपी पेन, आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।

Advertisement

समारोह का संचालन नजरपुर और जैथल के सीएसी किशोर कुमार हीरावत और रेणु जैन ने किया। इस अवसर पर सम्यक के अध्यक्ष संदीप सीमा पतंग्या, प्रमित प्रियंका मोदी, रत्नेश स्वाती जैन, चेतन राणा, मोहित राणा, अश्विन कासलीवाल, अभिषेक प्रियंका विनायका, पंकज रेणु जैन, ललित बडज़ात्या, दिग्वेश पाटनी, गौरव पतंग्या, अंतिम जैन, विजय पाटोदी, अनुपम मिंडा आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें