Advertisement

रिटायर आबकारी DSP व उनके भाई से मारपीट

रात 12.30 बजे थाने पहुंचकर परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आबकारी विभाग से रिटायर डीएसपी व उनके भाई के साथ परिजनों ने मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट देर रात कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बताया कि बुधवारिया में रहने वाली 66 वर्षीय श्यामलता पिता गंगाराम चंदेल आबकारी विभाग की रिटायर डीएसपी हैं। सोमवार दोपहर कचरा गाड़ी आने की बात को लेकर उनका विवाद भाई अनिल चंदेल, भाभी माधवी व भतीजे कपिल चंदेल से हुआ था।

Advertisement

विवाद बढऩे पर उक्त लोगों ने श्यामलता व उनके छोटे भाई अजय के साथ मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट लिखाने वह रात 12.30 बजे कोतवाली थाने पहुंचीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया। ऐसे ही श्रीकृष्ण कालोनी में रहने वाले 24 वर्षीय गोपाल पिता श्यामलाल परिहार के साथ गाड्डी अड्डा के पास बदमाशों ने बीच में आने की बात को लेकर मारपीट की जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें