Popup Image
Advertisement

CM बनने के बाद पहली बार महाकालेश्वर की सवारी में शामिल हो सकते हैं डॉ. यादव

मुख्यमंत्री दो दिन उज्जैन में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज\उज्जैन। सीएम बनने के बाद पहली बार भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होने डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह से उज्जैन पहुंचेंगे। वह रविवार को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे उसके बाद सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 18 अगस्त को दिनभर उज्जैन में रहेंगे। सीएम उज्जैन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद महिदपुर और कृष्ण-सुदामा धाम नारायणा भी जाएंगे। प्रारंभिक तौर पर मिले कार्यक्रम के अनुसार सीएम डॉ.यादव 18 अगस्त को हेलिकॉप्टर से सुबह 9:40 बजे उज्जैन पहुंचेगे। इसके बाद रघुनंदन गार्डन पंवास, सुमन गार्डन, शिवांजलि गार्डन, अवंतिका यूर्निवसिटी लेकोड़ा, होटल सॉलिटियर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलिकॉप्टर से महिदपुर और कृष्ण-सुदामा धाम नारायणा भी जाएंगे।

Advertisement

शाम को पुन: उज्जैन आएंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन में रहेगा। सोमवार को डॉ. यादव भगवान महाकालेश्वर की सवारी में सम्मिलित हो सकते हैं, हालांकि उनका सोमवार का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस विभाग द्वारा सीएम के दो दिन उज्जैन में रहने को लेकर व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ

Advertisement

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा शहर के सभी थानों के स्टाफ को 100 प्रतिशत उपस्थिति 24 घंटे रखने को कहा गया है क्योंकि सोमवार को पुलिस के सामने एक तरफ सीएम डॉ. यादव के साथ प्रोटोकॉल ड्यूटी रहेगी वहीं दूसरी ओर भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दौरान क्राउड मैनेजमेंट भी करना होगा। ऐसे में पुलिस द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल होने का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सभी संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें