Rishabh Pant को मिली दिल्ली की कमान

आईपीएल 2021 (IPL 2021) की शुरुआत से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में करारा झटका लगा है. अय्यर ने बीते सीजन अपनी कप्तानी में दिल्ली की टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था.

Advertisement
उनकी कप्तानी में टीम संतुलित दिख रही थी और इस सीजन भी उससे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद थी लेकिन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अय्यर का कंधा चोटिल हो गया और वह पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं. ऐसे में दिल्ली ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को कप्तानी सौंपी है
Advertisement









