Advertisement

छह दिवसीय ऋग्वेद संहिता स्वाहाकार यज्ञ में दी आहुतियां

सद्गुरु गजानन महाराज, शेगांव के मंदिर में 29 दिसंबर को हुई पूर्णाहुति

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वल्लभ नगर स्थित अशोक विहार कॉलोनी में श्री भागवत धर्म सेवा न्यास द्वारा संचालित सद्गुरु गजानन महाराज, शेगाव के मंदिर में छ: दिवसीय ऋग्वेद संहिता स्वाहाकार का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. मुकुंद गोखले व सचिव हर्षवर्धन गोरे ने बताया कि यज्ञ में नांदेड़ महाराष्ट्र से आए वेद मूर्ति नीलेश जोशी शंकर तीर्थंकर गुरु और उनके सहयोगियों द्वारा यज्ञ को संपन्न किया गया। यज्ञ में 10552 आहुतियां दी गई जिसमें विभिन्न औषधीय व हवन सामग्री को रखा गया। यज्ञ की पूर्णाहुति 29 दिसंबर को संपन्न की गई।

Advertisement

इस दिन अनिल जोशी महाराज, वेद नगर एवं कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे, उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. गंधे द्वारा वेदों का महत्व व संहिता यज्ञ का महत्व उपस्थित भक्तजनों को बताया गया। विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि यज्ञ की अग्नि अखंड छह दिन तक प्रज्जवलित रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें