Popup Image
Advertisement

‘Salaar ’ बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा LIKE की जाने वाली Movie

सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस एक्शन-पैक्ड इमोशनल ड्रामा को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही यह टाॅक ऑफ द टाउन बन गई है।

Advertisement

फैंस और ऑडियंस बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के एक्सक्लूसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट बुक माय शो के पोर्टल पर भी झलक रही है। यहां फिल्म ने 10 लाख (1 मिलियन) लाइक्स को पार कर लिया है।

इसी के साथ यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है। अब तक कोई और फिल्म बुक माय शो पर एक मिलियन लाइक्स तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ओपन कर दिए गए हैं। एडवांस बुकिंग भी काफी तेजी से शुरू हो गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें